हल्द्वानी में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल का तीसरा दिन, सफाई व्यवस्था पर पड़ा असर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुधवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन हो गया है। जिससे महानगर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ गया है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। जिससे संक्रमण रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
ज्ञात हो कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर ठेका प्रथा समाप्त करने, संविदा, समिति व आउट सोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये है। बुधवार को तीसरे दिन नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन निगम प्रशासन हठधर्मिता पर उतारू है। कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में बांके लाल, चौधरी अमरदीप, विजय पाल, जय प्रकाश, चौधरी अशोक, अमित कुमार, सिद्धार्थ, प्रेम सिंह, मुकेश, रोहित, दिनेश, सुनील राजौर, लक्की, विश्वास, सुधीर, राजेश, चंदन अनूप सागर, नीरू, ममता, बबली, अनीता आदि शामिल रहे। इधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर अब सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। जिनसे संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी निभाकर लौट रहे थे विनोद शर्मा, रास्ते में थम गई जिंदगी की रफ्तार, पुलिस महकमे में पसरा मातम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440