पुलिस की तीसरी आंख बखूबी निभा रही अपनी जिम्मेदारी, कानपुर निवासी के खोये हुए बैग को किया बरामद

खबर शेयर करें

The third eye of the police is performing its responsibility well, recovered the lost bag of a Kanpur resident

समाचार सच, हल्द्वानी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा कानपुर निवासी के ऑटो में छूटे बैग को बरामद कर वापिस उसके भिजवाया। पुलिस की उक्त कामयाबी की पर्यटक द्वारा भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि पुलिस को 20 अपै्रल को सायं 7 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता हल्द्वानी स्थित सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी के साथ नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में उनका सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजात एवं कीमती सामान था। जिसपर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्टाफ ने फुटेज को चैक किया। लेकिन ऑटो का नं. स्पष्ट न होने के कारण पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी आखिरकार पुलिस के हाथ सोमवार को सफलता प्राप्त हुई जिसपर उनके द्वारा कानपुर निवासी पर्यटक को सूचित किया ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर पर्यटक फूले नहीं समायें तथा नैनीताल पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।
पर्यटक के अनुरोध पर उक्त बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- यूपी78एचटी-3735 के मैनेजर शुभम शर्मा के सुपुर्द कर कानपुर भेजा।
पुलिस टीम में हेड का0 प्रमोद जोशी, का0 गुलशन गिरी, रोहित कुमार, राजेंद्र बिष्ट व महेश उपाध्याय शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   64 की उम्र में नहीं थमे कदम! हल्द्वानी के शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने खारदुंगला चैलेंज में जीता कांस्य पदक
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440