व्यापारियों ने केन्द्र सरकार का जताया आभार

खबर शेयर करें

-सरकार का ऑनलाइन कारोबार का दिया फैसला वापस लेना व्यापारी समाज की जीत

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑनलाइन कारोबार को दी छूट को केन्द्र सरकार द्वारा निरस्त किये जाने पर व्यापारियों ने सरकार का आभार जताया है।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उक्त निर्णय सरकार द्वारा व्यापारियों के विरोध को देखते हुए लिया है। महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे का कहना था कि सरकार का ऑनलाइन कारोबार का दिया फैसला वापस लेना व्यापारी समाज की जीत है और सरकार को विश्वास दिलाया कि पूरे देश का व्यापारी समाज कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को इस महामारी से मुक्ति दिलाने में सहयोग प्रदान करेगा।

आभार जताने वालों में कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, नन्दकिशोर (लाला), दिनेश अग्रवाल, परमजीत पम्मा, सोनू पूरी, धर्मेन्द्र गुप्ता, रूपेन्द्र नागर, हितेन्द्र भसीन प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440