रोजाना केले खाने के जबरदस्त फायदे, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। केला एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आप शेक, चिप्स और सब्जी आदि के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ये बहुत पौष्टिक होता है। ये कई अन्य फलों के तुलना में सस्ता होता है। ये किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाते हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन-ए, बी,सी, बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये थकान और कमजोरी को दूर करता है। शरीर को ऊर्जावान रखता है। हमारी इम्युनिटी बूस्ट करता हैं आप नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ।

पेट के लिए है फायदेमंद
केले आंत को स्वस्थ रखते हैं। इसमें पेक्टिन होता है। ये एक घुलनशील फाइबर है। ये कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखता है। केला सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। ये पेट को देर तक भरा रखता है। इससे हम खुद को अनहेल्दी खाने से बचा पाते हैं।

हृदय को स्वस्थ रखता है
केले में पोटैशियम होता है। ये हृदय को स्वस्थ रखता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। ये हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। ये स्ट्रोक या अन्य हृदय संबंधित समस्या को होने से रोकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क

तनाव को दूर करता है
केले में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है। ये शरीर में सेरोटोनिन बनता है। इसे हैप्पी हार्माेन भी कहा जाता है। ये तनाव को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   सुबह घर की सफाई कर रही थी 65 वर्षीय महिला, अचानक सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कमजोरी दूर करने के लिए
केले में कार्बाेहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है. इससे आपका पेट जल्दी भर जाता है। आप नाश्ते में केले का सेवन कर सकते हैं। कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में नाश्ता छूट जाता है। ऐसे में आप केले का सेवन कर सकते हैं। ये आपको एनर्जी देता है। ये आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखता है
केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये हड्डियों की समस्या को दूर करता है. इसमें जोड़ों दर्द आदि शामिल है। नियमित रूप से केले का सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

एनीमिया
केले में फोलेट और आयरन होता है। ये एनीमिया की कमी को दूर करता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440