कुमाऊं आयुक्त के आश्वासन पर दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल समाप्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आश्वासन पर गुरूवार को समाप्त हो गयी। आज यहां आयुक्त कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत से देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात के लिये पहुंचे थे

वार्ता के दौरान देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ द्वारा बताया गया कि वाहन को पासिंग क्षमता के अनुसार माल ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए, ओवरलोड वाहनों के द्वारा दुर्घटना के साथ ही सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित होता है साथ ही वाहनों का चालान बार-बार होना तथा फिटनेस संचालन के सम्बन्ध के साथ ही रामनगर तथा टनकपुर मे कांटे लगाने का अनुरोध किया। जिस पर वार्ता सकारात्मक हुई।

आयुक्त ने कहा समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ही पुलिस एवं आरटीओ स्तर से किया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि ट्रक आनर्स की अधिकांश समस्या का समाधान कर लिया गया है कुछ मुददे शासन स्तर के हैं उन प्रकरणों में शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा। सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हुई है जल्द ही सभी पर अनुपालन किया जायेगा।
वार्ता के दौरान डीआईजी योगेन्द्र रावत, आरटीओ संदीप सैनी,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, एएसपी हरबंश सिंह के साथ ही अध्यक्ष देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफयेर राकेश जोशी एवं ट्रासपोर्टर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले; महिला अधिकारी भी शामिल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440