पीड़ित ने कार से टक्कर मारने वाले के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हरीश पांडे निवासी ग्राम पांडेकोटा, रानीखेत ने कहा है कि वह बीती 30 अक्टूबर को अपने मित्र शेखर पांडे के साथ बाइक पर सवार होकर रानीखेत से रूद्रपुर जा रहा था कि तभी रामपुर रोड में विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या यूके04एजे-0267 ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें शेखर बुरी तरह घायल हो गया। उसका वर्तमान में हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   “धरोहर 2026: संस्कृति, कला और परंपरा का जीवंत संगम”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440