हल्द्वानी पुलिस को मृतक की पत्नी ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ दी तहरीर

खबर शेयर करें

The wife of the deceased gave Tahrir against the accused bike driver to the Haldwani police

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा दी तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मिलक रामपुर निवासी राजबीर सिंह बीती 15 जून को अपनी पत्नी के साथ बाइक संख्या यूके04पी-6835 पर सवार होकर लालकुआं की तरफ जा रहा था। तभी तीनपानी के पास वह सड़क किनारे बाइक रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि अनियंत्रित गति से आ रही बाइक संख्या यूके04एच-6284 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के घ्खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440