महिला ने युवक पर लगाया अश्लील मैसेज व छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली निवासी महिला ने कहा है कि बरेली रोड तीनपानी निवासी राजू गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता आए दिन उससे छेड़छाड़ करता रहता है। आरोप है कि वह उसे अश्लील मैसेज भी करता है। इतना ही नहीं उसकी बहन के साथ भी उसने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। काफी समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती शाम भी आरोपी ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं के शोर मचाने पर पिछले रास्ते से भागा आरोपी, सीसीटीवी के सहारे पहचान में जुटी पुलिस

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440