जंगल में चारा लेने जा रही थी महिला, तभी हाथी ने किया हमला, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनेह कोटड़ीढांग निवासी 55 वर्षीय महिला सुलोचना देवी पत्नी स्व. पुष्कर सिंह आज मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

यह भी पढ़ें -   एमबी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की भव्य मूर्ति का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी बोले- युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्वगुरु

इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   फेक नैरेटिव फैलाने वालों पर सीएम धामी का बड़ा वाररू बोले- सोशल मीडिया को बनाओ राष्ट्र निर्माण का हथियार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440