युवक ने लगाया अपनी भाभी समेत तीन लोगों पर भाई की हत्या करने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक युवक ने अपनी भाभी समेत तीन लोगों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना ताजगंज आगरा निवासी मनोज शर्मा पुत्र स्व. श्री बांकेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई जितेंद्र शर्मा 6 साल से धान मिल डहरिया स्थित सरस्वती विहार कालोनी में नरीराम के मकान में किराए पर रहता था। 21 दिसंबर 2021 को भतीजे ने फोन पर सूचना दी कि उसके पापा ने सुसाइड कर लिया है। जब वह यहां पहुंचा तो उस पर जितेंद्र के साडू के लड़के ने दबाव बनाया कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहता है। तहरीर में मनोज का कहना है कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दिखाई गई है। तहरीर में मनोज ने मृतक जितेंद्र शर्मा की पत्नी प्रीती, साली पूनम और साला पंकज पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मनोज का कहना है कि जितेंद्र ने उसे फोन पर बताया था कि उसका बैंक आफ बड़ौदा में 2 लाख का सोना रखा हुआ था और उसने खुद की जानकारी खतरा भी बताया था। आरोप है कि जितेंद्र को उसके साडू भाई ने ही मरवाया है। पीड़ित ने पुलिस से पीएम रिपोर्ट दिलवाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440