युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर की हत्या, फिर स्वयं को भी उड़ाया, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूपी। उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। Five members of the family shot dead

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री (65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत (6) को भी गोली मार दी।
इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डोईवाला में कुत्तों के झुंड ने मचाई दहशत! बाड़े में घुसते ही मची भगदड़, 33 भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440