55 पव्वे देशी शराब के साथ युवक आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब की तस्करी रोकने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मंडी चौकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्धावस्था में खड़े देखा वह युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी र्ली तो उसके थैले से 55 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पकड़े गये युवक ने अपना नाम महेंद्र सिंह निवासी गोरापड़ाव बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में मंडी चौकी प्रभारी विजय पाल, का0 लक्ष्मण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440