भोटिया पड़ाव डाकघर में चोरी, कम्प्यूटर व प्रिंटर ले उड़े चोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरों में पुलिस का खौफ कम देखने को मिल रहा है। सोमवार की देरे रात को भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती देते हुए चौकी से कुछ दूरी पर स्थित डाकघर में धावा बोलकर चोर कंप्यूटर व प्रिंटर ले उड़े। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। आपको बता दें कि चोर पूर्व में डाकधर को अपना निशाना बना चुके है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव एमबी महाविद्यालय के समीप स्थित डाकघर में चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया और कंप्यूटर व प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की प्रातः जब कर्मचारी डाकघर पहुंचे तो दरवाजा खुला देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा कि डाकघर के अंदर टेबिल पर रखे कंप्यूटर व प्रिंटर गायब थे। इसकी सूचना अपने अधिकारी व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। इधर पुलिस का कहना है कि डाकघर के दरवाजे जर्जर होने के चलते चोर उसमें धावा बोल रहे हैं। पुलिस ने डाकघर कर्मचारियों को डाकघर में सीसीटीवी कैमरे लगाने व दरवाजों की मरम्मत करने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा शीघ्र कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440