फिर बरपा बदरीनाथ हाईवे पर ‘पागलनाला’ का कहरः बर्फीली बारिश के बीच बहने लगीं गाड़ियां, पीपलकोटी में मचा हड़कंप!

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम मार्ग पर स्थित पीपलकोटी क्षेत्र में सोमवार शाम क़रीब 4ः20 बजे एक बार फिर ‘पागलनाला’ ने अपना रौद्र रूप दिखाया। ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के कारण नाले में अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे कई वाहन मलबे में फंस गए और कुछ गाड़ियां बह भी गईं।

हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो साल पहले भी 13 अगस्त 2023 को इसी नाले ने भारी तबाही मचाई थी – और अब एक बार फिर वही डर लौट आया है।

चमोली पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हालात अब नियंत्रण में हैं। पीपलकोटी में ट्रैफिक सुचारू हो चुका है और मलबे में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, पागलनाला क्षेत्र में फिलहाल यातायात बाधित है और मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के अनुसार, कार्यदायी संस्था द्वारा नाले में आए मलबे को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

इधर मटमैले पानी और भारी मलबे को देखकर स्थानीय लोग सहम गए हैं। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो अब सच साबित होती दिख रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440