समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में जहां ठंड का आगाज हो गया है वहीं प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के तमाम हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
मॉनसून की रवानगी के बाद से ही उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी का दौर भी देखा गया। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 नवंबर को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों समेत पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की- फुल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसी क्रम में 7 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















