शनि जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या विशेष महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रानीबाग चित्रशिला घाट स्थित श्री शनि देव जी महाराज एवं नवग्रह मंदिर में शनिवार को आयोजित शनि जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या विशेष महायज्ञ भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “जय शनिदेव महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन के साथ हुई, जिसके बाद विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शनि दोष, साढ़ेसाती और जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति की कामना करते हुए आहुति दी। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसने आयोजन की दिव्यता को और भी बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें -   कर्मचारियों को बड़ी राहत! उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, सीएम धामी ने दी सौगात

इस दौरान 251 किलो शुद्ध देसी घी से निर्मित नवरत्न लड्डू महाभोग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। महाभोग के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजन में विशाल भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को कुल्फी, बर्फगोला, भेलपूड़ी, फोपकोन, जलजीरा और कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए।

पूरे दिन चले धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों का मानना रहा कि शनिदेव की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक नदी में गिरी, दो युवकों की मौत, एक घायल

मंदिर के प्रबंधक हेमन्त कुमार भय्यू ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा,
“शनिदेव न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से की गई आराधना कभी व्यर्थ नहीं जाती। आज के इस भव्य आयोजन में जिस प्रकार हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, वह अपने आप में ऐतिहासिक रहा। हमारा प्रयास है कि धर्म और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440