दून में प्लाट के नाम पर फिर हुई 20 लाख की ठगी, आप भी रहें सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्लाट की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के केस आये दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में अगर अपनी मेहनत की कमाई को लुटने से बचाना चाहते हैं तो आप सावधान रहें। देहरादून में यहां एक शख्स से प्लॉट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। डीआइजी गढ़वाल रेंज के आदेश पर कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला चायबाग कौलागढ़ क्षेत्र का है। जहां पीड़ित सुबोध चंद निवासी टीएचडीसी कालोनी ने एक शातिर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें -   17 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डीआइजी गढ़वाल रेंज को दी शिकायत में पटेलनगर विद्या विहार फेस-2 निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 2017 में टीएचडीसी कालोनी निवासी सुबोध चंद से चायबाग कौलागढ़ में 20 लाख रुपये में प्लाट का सौदा तय किया था। 11 व 24 दिसंबर 2020 को उसने आरोपित को 20 लाख रुपये दिए। इसके बाद जब उसने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो आरोपित उसे टहलाता रहा। दबाव बढऩे पर आरोपित ने कहा कि प्लाट के दस्तावेज कहीं गायब हो गए हैं। मार्च 2021 में पीड़ित को पता चला कि आरोपित ने अधिक धनराशि लेकर किसी अन्य को प्लाट बेच दिया है। पीड़ित ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपित ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले में कैंट कोतवाली व एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डीआइजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल के आदेश पर अब कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित सुबोध चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ माह 2026: इस महीने भगवान विष्णु, सूर्यदेव और देवपूजन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440