सरोवरी नगरी नैनीताल में नहीं लगेगा वाहनों का लंबा जाम, पुलिस ने पर्यटकों की सुविधा हेतु बनाया यह ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष तथा उसकी पूर्व संध्या 31 दिसम्बर पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों का आगमन बड़ी संख्या में होता है इसी को मद्देनजर रख पुलिस ने नैनीताल आने वाले सभी पर्यटक वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलो में पार्क करने के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानियो का सामना ना करना पड़े इसके लिए एक बैठक कर गुरूवार को पर्यटक व्यवसायियों से जुड़े पदाधिकारियांे के साथ डॉ. जगदीश चंद्र ,एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल महोदय की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में नैनीताल में राहुल शाह, श्रीमान उप जिलाधिकारी नैनीताल, श्रीमती विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, आर.टी.ओ. नैनीताल, प्रीतम सिंह एसएचओ मल्लीताल, रोहताश सिंह सागर एसओ तल्लीताल ने गोष्ठी आयोजित कर उनके सुझाव लिए गए और जिसके आधार पर आगामी पर्यटन सीजन हेतु ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया।
ट्रैफिक प्लान इस प्रकार रहेगा –

प्रत्येक दिवस की भांति नैनीताल आने वाले सभी पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के नैनीताल आने-जाने दिया जाएगा परंतु जब नैनीताल शहर की समस्त स्थाई पार्किंग जहां पर डीएसए मैदान पार्किंग में 350, मेट्रोपोल पार्किंग में 350, कुमाऊं मण्डल विकास निगम पार्किंग में 150, सुखाताल पार्किंग में 150, अशोका पार्किंग में 100, बी.डी. पांडे पार्किंग में 40, वाहनों की पार्किंग फुल होने की स्थिति में आगंतुक पर्यटक वाहनों को कालाढूंगी रोड स्थित रूसी बाईपास 1 की अस्थाई नारायण नगर पार्किंग जहां पर लगभग 850 तथा हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास- 2 कि अस्थाई पार्किंग जहां पर लगभग 1500 वाहनों को पार्क करवाकर उन्हें उच्च कोटि के शटल सेवा वाहनों के माध्यम से नैनीताल लाया एवं छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरण संरक्षण में 36 वर्षों का अतुलनीय योगदान: डॉ. आशुतोष पंत को “समाचार सच” द्वारा पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित
  • नैनीताल शहर के जिन होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे, सराय एवं धर्मशालाओ में पार्किंग की सुविधा है उक्त समस्त होटल/रिजॉर्ट/होमस्टे स्वामी/प्रबंधक अपने यहां मौजूद वाहन पार्किंग क्षमता की सूची संबंधित थाना कोतवाली मल्लीताल एवं थाना तल्लीताल में देने हेतु अनुरोध किया गया है। जिससे उक्त होटल/रिजॉर्ट/होम स्टे मैं मौजूद पार्किंग क्षमता की डिस्प्ले लिस्ट पर्यटकों की सुविधा हेतु नैनीताल आने वाले सभी मोटर मार्गाे में चस्पा की जायगी।
  • आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिन होटल/रिजॉर्ट प्रबंधन द्वारा अपने यहां डीजे/म्यूजिक सिस्टम का कार्यक्रम रखा जाना है वह संबंधित होटल रिजॉर्ट प्रबंधन अपने नजदीकी थाना/चौकी के माध्यम से अथवा सीधे तौर पर सक्षम उप जिलाधिकारी महोदय नैनीताल द्वारा पूर्व अनुमति ली जाएगी।
  • होटल/रिजॉर्ट/होमस्टे प्रबंधन, टैक्सी संचालक, नाव/घोड़ा संचालक, टैक्सी बाइक संचालक अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित किराया सूची को चस्पा कराएंगे। जिससे पर्यटकों से निर्धारित किराया सूची से अतिरिक्त किराया नही वसूला जा सकेगा।
  • नैनीताल शहर की कायाकल्प बेहतर बनाए रखने हेतु माल रोड एवं स्थानीय बाजारों में अवैध रूप से फड़, ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वाले एवम घुमंतू/भिखारियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु नैनीताल पुलिस-प्रशासन द्वारा नगर पालिका नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से अभियान चलाया जायेगा।
  • आगंतुक पर्यटकों/टैक्सी संचालकों से भी अपील की जाती है कि कृपया सरोवर नगरी नैनीताल में सुगम यातायात बनाए रखने हेतु नैनीताल भ्रमण के दौरान पर्यटक/टैक्सी संचालक नो पार्किंग जोन में अपने वाहनों को खड़ा ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा सकेगी।
  • पर्यटक टैक्सी बाइको का प्रयोग करते समय कृपया हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
  • माल रोड में पर्यटकों की चहलकदमी हेतु प्रत्येक दिवस सायंकालीन 6रू00 से 8रू00 बजे के मध्य अपर माल रोड में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। कृपया उपरोक्त नियम का शालीनता के साथ पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर पुलिस आपातकालीन नंबर हेल्पलाइन न० 112 पर कॉल कर सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440