चुटकी में सिरदर्द भगाने के हैं ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सिरदर्द होने पर ज्यादातर लोग दवा लेना एकमात्र उपाय मानते हैं। इसके पीछे की वजहों को जानने की कोशिश नहीं करते। इससे ये समस्या लगातार बनी रहती है। घंटों एक जगह पर बैठकर काम करते रहने से, चश्मा लगाए रहने से और कई बार भूखे रहने से भी सिरदर्द हो सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्या हैं इसके कारण और इससे कैसे बचा जा सकता है।

सीधे बैठें
ऑफिस में ज्यादा लोग कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। सी शेप में बैठने से कमर से झुक जाते हैं, इसके लिए सिर को ऊपर की ओर उठाना पड़ता है। इससे गर्दन की नसों पर अतिरिक्त खिंचाव पड़ता है जो दर्द का कारण बनता है। कुर्सी पर बैठकर हमेशा पैरों को एकदम सीधा रखना चाहिए। वहीं, कमर को सीध में रखते हुए, सिर को भी सीधा रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न

एयर-फ्रेशनर्स को कहें ना
अगर आए दिन सिरदर्द की समस्या होती है तो किसी भी तरह का परफ्यूम, आफ्टरशेव, खुशबू वाले साबुन, क्लीनर का उपयोग न करें। इनकी तेज गंध नाक से होते हुए सीधे दिमाग में चढ़ जाती है, जो दर्द का कारण बनती है। घर में अगर ताजगी चाहिए तो स्प्रे बोतल में पानी भरकर उसमें कुछ बूंदे लेवेंडर तेल की डालें और पूरे घर में छिड़क दें।

सीड्स और नट्स खाना है बेहतर
ये मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत व ठीक करने के लिए अच्छे होते हैं। माइग्रेन के 50 प्रतिशत से भी ज्यादा रोगियों में मैग्नीशियम की ही कमी होती है। इसके लिए रोजाना इन्हें स्नैक्स के जैसे खाया जा सकता है जिससे लंबे समय के बाद भी सिरदर्द की कोई समस्या नहीं होगी। इन्हें शाम के समय हल्की भूख लगने पर खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

कंप्यूटर पर काम करते समय सावधानी बरतें
अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है। कंप्यूटर पर काम करते समय 20 या 30 मिनट बाद 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें और उस पर फोकस करें। ये आंखों के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा अगर सिरदर्द महसूस हो तो एक बड़ा गिलास पानी पिएं और 2-3 मिनट आंखों को बंद करके गर्दन को घुमाएं।

ये नुस्खे अपनाएं

विलो बार्क
इससे सिर दर्द में बेहद आराम मिलेगा। इस हर्ब को एस्प्रिन सप्लिमेंट में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप पिपरमिंट, कैमामाइल और विलो बार्क को मिला कर चाय पीते हैं, तो आपको सिर दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

पिपरमिंट
पिपरमिंट माइग्रेन में बेहद फायदेमंद है। पुराने समय में सिरदर्द के लिए पिपरमिंट दिया जाता था। अगर आपको सिर दर्द की शिकायत है, तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440