इन चीजों का दान करना माना जाता है अशुभ, भूलकर भी न दें किसी को

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। दान पुण्य करना बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दान करते समय कुछ चीजों का दान सोच समझकर करना चाहिए। इसी के साथ आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और किन चीजों का दान आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कहा जाता है कि व्यक्ति द्वारा किए गए दान पुण्य का फल सिर्फ इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। लेकिन, दान करते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कई बार कुछ चीजों का दान करने के बाद भी व्यक्ति को उसका ल नहीं मिलता बल्कि उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। यानी कुछ चीजों का दान करने से ना तो आपका भला हो सकता है न ही किसी लेने वाला का। आपको इस बा का अच्छे से से पता होना चाहिए की किन चीजों का दान करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी चीजें दान नहीं करनी चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का न करें दान

  • कई लोग झाड़ू का दान करते हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं झाड़ू का दान कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि, इसका दान करने से घर में जमा पैसा खत्म होने लगता है।
  • कभी भी फटे हुए ग्रंथ और किताबें दान नहीं करना चाहिए क्योंकि, इनका दान करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।
  • इसके अलावा कभी भी इस्तेमाल किया गया तेल या खराब हो चुका तेल दान नहीं करना चाहिए ऐसे करने से शनि देव का बुरा असर आप पर पड़ सकता है।
  • इस बात का ख्याल रखें की कभी भी प्लास्टिक की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय और घर दोनों ही जगह नुकसान होने की संभावना होती है।
  • कभी भी स्टील के बर्तनों का दान नहीं देना चाहिए। स्टील के बर्तन दान देने से घर अशांति फैल जाती है आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होने लगता है, जिससे घर की सुख शांति चली जाती है।
  • जब भी किसी को दान में खाना दें तो वह ताजा ही दें। अगर आप बासी खाना दान करते हैं तो इससे आपको नुकसान होने का खतरा अधिक हो सकता है।
  • दान में कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे नाइफ, चाकू और कैंची आदि कभी दान नहीं देना चाहिए ऐसा करने से भाग्य बुरा होने लगता है। इतना ही नहीं घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध भी खत्म होने लगते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440