इनको भी मिली होम आइसोलेशन की सुविधा…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में रोजाना कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए सरकार ने संक्रमित बच्चों और बुजुर्गों को भी होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। अभी तक कोरोना लक्षण रहित मरीजों को ही होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई थी। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 10 साल से कम आयु के बच्चे और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग यदि किसी अन्य बीमारी से ग्रसित नहीं हैं, तो उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी। उक्त मरीजों के अभिभावकों के पास निजी वाहन का होना अनिवार्य है। जिससे होम आइसोलेशन के दौरान मरीज की हालत बिगड़ने की स्थिति में तत्काल कोविड अस्पताल लाया जा सके। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने बच्चों और बुजुर्गों को होम आइसोलेशन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सक्रिय मरीजों के बढ़ने से कोविड अस्पतालों में इलाज का दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेंगे कूड़े के पहाड़, 9 करोड़ की योजना से मिलेगा प्रदूषण से छुटकारा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440