मुखानी थाने में चोर ने पुलिस से खेला खेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बचपन में आपने चोर-पुलिस का खेल तो खेला ही होगा। लेकिन आज यह वाक्या मुखानी थाने में हकीकत में देखने को मिला। दरसल पुलिस अभिरक्षा से एक चोर फरार हो गया। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चोर की तलाश शुरू की गई। तड़के फरार हुए चोर को दोपहर में पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए रवाना कर दिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार के घर दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर वहां से गैस सिलेंडर, एलईडी समेत अन्य सामान ले उड़े। इस मामले में गृहस्वामी ने मुखानी थाना पुलिस में दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। बुधवार रात चोर को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसे मुखानी थाने में ही कस्टडी में रखा गया। अभी पुलिस इस मामले में कार्यवाही आगे बढ़ा ही रही थी कि गुरूवार की तड़के अचानक पकड़ा गया चोर पवन कुमार कुशवाह निवासी चौफला पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुखानी थाने के साथ ही अन्य स्थानों की फोर्स चोर की तलाश में लगा दिया गया। गुरूवार दोपहर को पुलिस ने चोर को पुनः जमरानी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर महकमे के अधिकारियों ने चेन की सांस ली। अब पुलिस ने चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440