चोरों ने घर से उड़ाये मोबाइल फोन व नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने घर में घुसकर नगदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पप्पू का बगीचा, इन्द्रानगर निवासी मोहम्मद नबी ने कहा है कि उसका परिवार बीती रात खाना खाकर सो गया। इस बीच देर रात चोरों ने घर में सेंध लगा दी और कमरे में रखी 30 हजार की नगदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया कि परिवारजनों को भनक तक नहीं चली। पीघ्ड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440