बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से चोरों ने उड़ाई बाइक, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध जगत)। महानगर हल्द्वानी में इन दिनों बाइक चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। आए दिन पुलिस के पास बाइक चोरी के मामले आ रहे हैं। बीते दो दिन पूर्व बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर ले उड़े। पीड़ित ने काफी खोजबीन के बाद आज पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नं0 30 नूरी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर निवासी बाबू सैफी पुत्र वाहिद सैफी ने 1 अगस्त को रात को काम से आने के बाद अपनी बाईक बजाज सीटी 100 संख्या-यूए 04 बी-9716 को अपने घर के बाहर खड़ी की थी। 2 अगस्त की सुबह जब बाबू बाहर आये तो सहम गये। उसने देखा उनकी बाइक वहां से गायब थी। बाद में बाइक को तलाशा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाबू ने हारकर पुलिस की शरण ली और तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440