दुकान में घुस चोरों ने उड़ाई लाखों की नगदी व सामान

खबर शेयर करें

पुलिस लगी लॉकडाउन की सख्ती में, चोरों के हौसले बुलंद

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी एवं लॉकडाउन के चलते पुलिस महानगर में सख्ती में लगी हुई है। वहीं दूसरी और चोरों के हौसले बुलंद है। सोमवार की रात को टीपी नगर चौकी क्षेत्र में चोरों ने दुकान में घुस वहां रखी लाखों की नगदी व सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली की भी पोल खोल दी है। दुकान स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 20 जुलाई 2026, सोमवार🔱 श्रावण के प्रथम सोमवार पर जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपी नगर के देवलचौड़ चौराहे पर जगदीश सिंह की जेएस जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह रोजाना की भांति आज सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो वह दुकान खोल कर जैसे ही उन्होंने अन्दर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गये। दुकान का सारा सामान बिखरा और चारो गल्ले टूटें नजर आये। उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त चौकी प्रभारी राहुल राठी को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि उसके चारों गल्ले में डेढ़ लाख की नकदी रखी थी। यह राशि उन्होंने राशन व साग सब्जी वालों को देनी थी। लॉकडाउन के चलते वह चार पांच से उन लोगों तक नहीं पहुंच पाया जहां से उसका सामान आता था। उन्होंने बताया कि चोर छत पर बनी मोमटी के दरवाजे से दुकान के अन्दर घुसकर चोरी की घटना का अंजाम दिया। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, AI आधारित हृदय रोग तकनीक पर मिला भारत सरकार का पेटेंट

ज्ञात हो कि बीते दिनों भी महानगर में भी नैनीताल मार्ग स्टेट बैंक निकट चाय दुकान, रामलीला मोहल्ला सागर डेलीनीड्स, रेलवे बाजार में पान की दुकान, जीनत हेयर सैलून की दुकानों को निशाना बना चुके है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440