चोरों ने ढक्कन तोड़ घर के बाहर खड़े ट्रक से उड़ाया 72 लीटर डीजल

खबर शेयर करें

Thieves broke the lid and blew 72 liters of diesel from the truck standing outside the house

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने घर के बाहर खड़े ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़ तेल चोरी कर लिया। ट्रक स्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मनोज तिवारी निवासी हरिपुर पूर्णानन्द तीनपानी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने अपना ट्रक संख्या यूके04सीए-8890 को 21 जून की रात घर के बाहर खड़ा किया था। जब वह अगली सुबह घर से बाहर आए और ट्रक के पास डीजल गिरा हुआ देखा जिसपर उन्होंने पास जाकर देखा तो डीजल टैंक का ढक्कन टूटा हुआ था और टैंक से करीब 72 लीटर डीजल गायब था। पीड़ित ने उक्त मामले की तहरीर पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन में खराब हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, 12 घंटे में फिर तैयार! CM धामी ने मौके पर पहुंचकर जांची गुणवत्ता
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440