घर के बाहर खड़ी बाईक पर चोरों ने किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वाहन के चोरी करने वाले अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
लालडांठ, कृष्णा विहार निवासी त्रिलोक सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बाइक संख्या यूके 04एसी-7309 बीती 17 अप्रैल की रात घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन अगली सुबह बाइक अपने स्थान से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसके द्वारा बाइक की काफी खोजबीन व आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हारकर पीड़ित ने पुलिस की शरण में जाना उचित समझा और अपनी तहरीर सौंप बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अगर समय पर न बदली जाएं तो हो सकती है मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440