हल्द्वानी में चोरों के हौंसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी कार से उड़ाया म्यूजिक सिस्टम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस मामलों के खुलासे करना तो दूर मुकदमा दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है। इससे चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और वह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक कार से म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जागनाथ कॉलोनी, हाइडिल गेट निवासी सुनीता जोशी पत्नी चारू चन्द्र जोशी ने कहा है कि उसने अपनी कार संख्या यूके05-4145 बीती 5 फरवरी की रात घर के आगे खड़ी की थी। इस बीच चोरों ने कार को निशाना बना लिया और म्यूजिक सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thieves high in Haldwani, music system blown from car parked outside house

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440