चोरों ने लगाई घर में सेंध, उड़ाये हजारों के जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों द्वारा एक घर में सेंध लगाकर वहां से हजारों की कीमत के चांदी के आभूषण व नगदी के साथ अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को सौंपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नैनी विहार में किराए के मकान में रहने वाले झोला लोनी पंतनगर निवासी भूपाल सिंह पुत्र दान सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 8 फरवरी की रात चोरों ने उनके घर में धोवा बोल दिया। चोर वहां से 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिच्छू, 1 घड़ी, 3 जोड़ी जूते, कपड़ों के अलावा करीब एक लाख रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   गुलदार की खाल के साथ तस्कर दबोचाः चल्थी चेकपोस्ट पर पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440