महानगर में चोरों के हौसले बुलंद, महिला चिकित्सक के घर से सोने के आभूषण व नगदी उड़ायी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। बीते गुरूवार की देर रात को भी चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए एक महिला चिकित्सक के बंद घर के ताले तोड़ दिये। चोर वहां से लाखों के सोने के आभूषण सहित हजारों की नगदी उड़ा कर ले गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। बरेली रोड में हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआंः पत्नी के जन्मदिन की खुशियां रातभर गूंजती रहीं… सुबह अलार्म बजा तो हमेशा के लिए सो चुका था कमल

जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक विनीता कपूर अपने पति के साथ तल्ली हल्द्वानी उमंग कालोनी आनंद विहार निकट प्रेम चुनरिया बैंकेट बरेली रोड में रहती हैं। वह अपने पति शिव कपूर के साथ बाहर गई हुई थी। घर की देखभाल का जिम्मा सुनीता पत्नी दलीप निवासी तीनपानी को सौंपा था। शुक्रवार की सुबह जब सुनीता घर पर पहुंची तो गेट का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। जब वह घर के अंदर पहुंची तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने तत्काल घटना की सूचना विनीता कपूर को फोन पर दी, जिसके बाद उनके परिचित भी मौके पर पहुंच गए और घटना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र पाल घटनास्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -   17 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! उत्तराखंड में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों पर सबसे बड़ा खतरा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440