समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किसी ने कूड़े के ढेर में योग किया। बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों द्वारा आबादी के समीप बने ट्रचिंग ग्राउंड में प्रदूषण के बीच योगाभ्यास कर फैल रही गंदगी के प्रति रोष प्रकट किया
सामाजिक कार्यकर्ता सरताज आलम ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से इस ट्रंचिग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं। कूड़े के ढेर में योग से यह संदेश दिया गया कि प्रदूषण के बीच बेहतर स्वास्थ्य हासिल नहीं किया जा सकता हैं। कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद नगर निगम और राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश व जनता के विरोध के बीच निगम और सरकार तानाशाही कर नागरिकों की जान से खेल रहे हैं। दिन रात कूड़ा जलाया जाता है और नागरिकों को बीमार कर मारा जा रहा है। वहीं इंदिरा नगर जनविकास समिति के सचिव तसलीम अंसारी ने बताया कि कुछ सालों पहले तक उक्त स्थान पर स्थानीय खेलों के आयोजन के साथ ही लोग योगाभ्यास किया करते थे। लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उस 15 हेक्टेयर क्षेत्र में लाखों टन कूड़ा है, जिस पर बैठकर नागरिक योग करने के लिए मजबूर हैं।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


