समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब उनका हर महीने कटने वाला एक दिन का वेतन नहीं कटेगा। उन्होंने सचिव वित्त को इसके निर्देश जारी किए हैं। इस घोषणा से प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारी लाभांवित होंगे। मेयर गामा ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। इसमें सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में सफाई कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं। ये कोरोना वारियर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर सफाई कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में वेतन कटने से सफाई कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा। जिस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव वित्त को प्रदेश के सभी नगर निगम एवं स्थानीय निकायों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन न काटने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान मेयर ऋषिकेश अनिता ममर्गाईं, मेयर काशीपुर ऊषा तथा मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह भी मौजूद रहे। एक दिन का वेतन न काटे जाने के निर्णय का सफाई कर्मचारियों ने स्वागत किया है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैद्य ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने से होने वाली दिक्कतों को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की थी। आज मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों को काफी राहत मिली है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












