उत्तराखंड की सियासत में बड़ा धमाका! इस रिटायर्ड पुलिस अफसर ने किया कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने किया बड़ा राजनीतिक दांव- पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए ओम प्रकाश आर्या ने किया कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्री आर्या ने औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सम्बन्ध रखने वाले श्री आर्या ने 35 साल तक पुलिस विभाग में सेवा दी, 1988 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए थे और 2021 में हुए थे सेवानिवृत्त। उनके उत्कृष्ट कार्याेँ की पहचान करते हुए उन्हें 2017 में पुलिस मेडल भी दिया गया था।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ

शैक्षिक रूप से भी श्री आर्या बेहद योग्य हैं – उनके पास अंग्रेज़ी, वनस्पति विज्ञान, एमबीए (एचआर) सहित एम.एड की स्नातीकोत्तर डिग्रियां हैं।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने श्री आर्या का पट्का पहनाकर उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल और प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण भी मौजूद रहे।

श्री आर्या ने कहा, “कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए मैं संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।” साथ ही उन्होंने सूर्यकांत धस्माना सहित कांग्रेस नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440