समाचार सच, देहरादून। कोरोना से जंग के लिए दून स्कूल ओल्ड ब्वॉयज सोसाइटी ने उत्तराखण्ड पुलिस को 200 पीपीई किट प्रदान की।
शुक्रवार को समीर ढ़ीगरा और आलोक गोयल प्रतिनिधि दून स्कूल ओल्ड ब्वॉयज सोसाइटी ने पुलिस मुख्यालय में अनिल के. रतूड़ी पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड से मुलाकात कर उन्हें पुलिस कर्मियों के प्रयोगार्थ 200 पीपीई किट प्रदान की गई। इस अवसर पर अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड एवं अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक पी/एम भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी सोसाईटी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 06 हजार लीटर हैण्ड सैनिटाईजर तथा 20 हजार सर्जिकल मास्क प्रदान किये गये हैं।
अनिल के रतूड़ी पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा काविड-19 वायरस के विरूद्ध जारी जंग में उत्तराखण्ड पुिलस को सुसज्जित करने हेतु दून स्कूल ओल्ड ब्वॉयज सोसाइटी के इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















