जौलीग्रांट होटल में युवती की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार, यह पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/डोईवाला। देहरादून जिले के जौलीग्रांट इलाके में स्थित एक होटल में हुई युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती 6 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी। अगले दिन 7 फरवरी को उसने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गईं कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला है।
डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

मृतका की मां ने 8 फरवरी को डोईवाला कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षीय युवक ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह का झांसा दिया और उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

कैसे सामने आया मामला?
-7 फरवरी सुबह 11 बजे होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवती ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
-पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव बरामद हुआ।
-होटल स्टाफ ने बताया कि युवती 6 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।
-7 फरवरी को चेकआउट के बाद युवती अकेले वापस आई और कमरे में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली।
-जब स्टाफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं पाई तो पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -   रवासन नदी में बहा 14 साल का आर्यन, तलाश के बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

इधर पुलिस ने बताया कि कुछ शरारती तत्व इस घटना को गैंगरेप और मर्डर का रूप देकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। यह आत्महत्या का मामला है और पुलिस ने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440