प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे कंटेनमेंट जोन में रहने वाले, जानें क्या कहा….

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में बनाये गये कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंटेनमेंट जोन बनने के 11 दिन बाद भी उन्हें किसी प्रकाााकी प्रशासनिक मदद मुहैया नहीं कराई गई है। यहां तक कि यहां के लोगों को राशन तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं।

बनभूलपुरा के उजाला नगर व इन्द्रानगर छोटी रोड क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। यहां कंटेनमेंट जोन बने 11 दिन बीत चुके हैं। उजाला नगर में रहने वाले लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को सामाजिक दूरी बनाते हुए धरना शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड पार्षद जेबा वारसी के पति रूमी वारसी के नेतृत्व में धरना दे रहे लोगों का कहना था कि प्रशासन सस्ता गल्ला दुकानों में राशन उपलब्ध कराने का तो दावा कर रहा है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में एक भी दुकान सस्ता गल्ला नहीं है। यहां के लोगों को कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने की इजाजत तक नहीं दी जा रही है। साथ ही उनका काम-काज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में उनके समक्ष भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रूमी वारसी ने कहा कि विगत दिवस समस्या से रूबरू होने के बाद एसडीएम ने राशन लेने के लिए दो लोगों को सस्ता गल्ला तक जाने की इजाजत ‌देने का आश्वासन दिया, जो यहां के लोगों को और परेशानी में डालने वाला है। चूंकि कोरोना संक्रमितों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में ‌य‌दि राशन लेने जाने वाला कोई सख्श कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों को कंटेनमेंट जोन के अंदर ही राशन मुहैया कराने की मांग की। उनका कहना था कि प्रशासन को कंटेनमेंट जोनों में रहने वालों को संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। इस दौरान रूमी वारसी, एहसान सिद्दीकी, जकी अहमद, नदीप सैफी, शाकिर हुसैन अंसारी, सलमान खान, रानी, जाकरा, हसीन जहां, खुसरा रहमान, इदरीस अहमद, इमरान सिद्दीकी, नईम अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा घोटाले में बड़ा खुलासा: VIP दर्शन की आड़ में दान समेटता था आरोपी, तीसरी गिरफ्तारी से खुलीं कई परतें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440