chor

वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी पकड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने महानगर में वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी पकड़े है। आरोपियों के पास चोरी की बैटरियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार विगत 8 अगस्त को राम सिंह निवासी पन्त कॉलोनी कालाढूंगी रोड ने अपने टुक-टुक वाहनों से आठ बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के खुलासे के लिये पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों के सीसीटीवी में जांच पड़ताल की। जिसमें टीम को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ के बाद वाहिद बट, आरिफ और छोटे उर्फ इस्लामुद्दीन को चोरी की गई बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया। तीनों पकड़े गये आरोपी रामपुर के रहने वाले हैं।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम: एसआई धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र राणा, कांस्टेबल पूरन मेहरा, बंशीधर जोशी।

यह भी पढ़ें -   अपर सचिव सुरेश जोशी ने आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, विपणन और दुग्ध उपार्जन व्यवस्था परखी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440