हल्द्वानी व्यापारी महिला के घर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र में महिला व्यापारी के घर में पथराव मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 21 अक्टूबर की रात की है, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात व्यक्तियों ने ज्योति अवस्थी के कुसुमखेड़ा स्थित घर और प्रतिष्ठान पर पथराव किया, जिससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। ज्योति अवस्थी की शिकायत पर मुखानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवकों में मुकेश अग्रवाल (24), अक्षत क्वीरा (20) और सुमित बिष्ट (19) शामिल हैं। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440