समाचार सच, देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से आज प्रदेश भर में हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में यूनियन से जुड़े करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। उधर, रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को आज वार्ता के लिए बुलाया है। देहरादून मण्डल में पहले से करीब 1200 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देहरादून मंडल की हड़ताल का आज पांचवा दिन है। आज से रोडवेज के बाकी सभी मंडलों में भी हड़ताल शुरू हुई है। सुबह पांच बजे से आंदोलनकारी रोडवेज कर्मी आईएसबीटी पर डटे हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। इस वजह से बस सेवा करीब 80 फीसदी तक ठप रहने की आशंका है। हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित करेंगे। उधर, परिवहन निगम ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई के लिए वार्ता को बुलाया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












