सटोरिये सहित तीन जुआरी आये पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने तीन जुआरियों व एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से हजारों की नगदी बरामद की गई है। आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार बीती रात गौला पार्किंग में अवैध जुए की सूचना पर छापा मारा गया। जहां पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से तीन जुआरियों को मौके से दबोच लिया गया। साथ ही मौके से 1400 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की गई। पकड़े गये जुआरियों ने अपने नाम मोहम्मद रिहान, लईक अहमद निवासी गोपाल मंदिर नईबस्ती व हसीन निवासी लाइन नंबर 18 बताए। इधर पुलिस ने गश्त के दौरान बनभूलपुरा के लाल स्कूल के पास से एक सटोरिये को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सटोरिये महमूद पुत्र सिकन्दर निवासी नई बस्ती के पास से 1240 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई हैं। वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों व सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440