ऑल्टो कार हादसे में तीन की मौत, एक महिला लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। कपकोट इलाके के बदियाकोट में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला लापता है।

दुर्घटना शाम करीब 5.30 बजे हुई, जब कार बदियाकोट से सोराग की ओर जा रही थी। ग्राम तीख के पास कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी की ओर खाई में गिर गई। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं।

घटना की सूचना देर से मिलने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने में समय लगा। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीन शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। दुर्घटना के बाद से एक महिला, नीलम रावत, लापता है। एसडीआरएफ की टीम लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

मृतकों की पहचान
-सुंदर सिंह ऐठानी (चालक)
-मुन्ना शाही
-पूनम पांडे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440