हल्द्वानी मंडी बाईपास में तीन बदमाशों ने की पिकअप चालक से लूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर मंडी बाईपास में एक पिकअप चालक से तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर हजारों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम ववियाड़ धारी भीमताल निवासी संतोष बेलवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने ड्राइवर पान सिंह मेहता व ताऊ के लड़के लवकुश जोशी के साथ अपनी पिकअप में बैठकर मंडी से सीएमटी कॉलोनी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हौंडा शोरूम से थोड़ा आगे मंडी बाईपास रोड पर पिकअप रोककर शौच करने रुके थे। उसी दौरान तीन अज्ञात युवक आये और चाकू दिखाकर उनके साथ मारपीट की और उनके पास रखे तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गये। इधर एसएसआई विजय मेहता में बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोज ढूंढ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440