वाहनों से तेल चोरी की योजना बना रहे तीन चोर पकड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाहनों से तेल चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को गश्त कर रही पुलिस ने दबोच लिया। तीनों को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ताज चौराहा के पास एक वाहन के पास रोशनी दिखी। शक होने पर जब पास जाकर देखा गया तो तीन युवक वाहन टैंक से तेल चोरी करने की योजना बना रहे थे। इस पर तीनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि सिंह पुत्र मान सिंह निवासी मिलीट्री गेट, राजपुरा, राजू पुत्र मान सिंह निवासी आंवला चौकी गेट, गौजाजाली उत्तर व इसरत अली पुत्र असगर अली निवासी शनिबाजार रोड बताये हैं। पुलिस ने तीनों के पास से पेचकश, प्लास व गेलन आदि बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से वाहनों से तेल चोरी करते चले आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440