गौलापार पश्चिमी खेड़ा में बाघ ने बनाया कुत्ते को निवाला, पूर्व बीडीसी सदस्य ने मोबाइल कैमरे में कैद की घटना, देखें वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार पूर्वी व पश्चिमी खेड़ा में बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। जिस के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। आज सोमवार की सुबह करीब 7 बजे पश्चिमी खेड़ा में पालू राणा के घर से उनके पालतू कुत्ते को खींच ले गया। यह घटना पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन सिंह बिष्ट के बिल्कुल सामने की है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।
पूर्व बीडीसी सदस्य श्री बिष्ट ने सभी गांववासियों को सतर्क रहने की बात कहते हुए कहा कि वे घर, जंगल, मॉर्निंग वॉक और अन्य स्थानों में अगर निकले तो सावधानी से जाए। साथ ही उन्होंने इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया। बाघ की लोकेशन जानने को कर्मचारी मौके पर लगाए गए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440