घटना को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर घूम रहा युवक आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार बीती रात मंगल पड़ाव चौकी में मुखबिर द्वारा सूचना दी की एक युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर के घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज जगदीप नेगी मुखबिर के बताये गये डीके पार्क टीम के साथ पहुंचे। वहां पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम समीर पुत्र शरीफ अहमद निवासी ला0 न0 17 बनभूलपुरा बताया उसने बताया कि वह चाकू की नोक पर किसी को लूटने का प्लान बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440