घमौरियों से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, फौरन मिलेगा आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में घमौरियों की समस्या बढ़ जाती है। इसको प्रिकली हीट और हीट रैश भी कहा जाता है। यह पसीने की ग्रन्थियों के पोर्स बंद होने की वजह से हो जाती है। इसके होने पर शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं और जलन व खुजली की समस्या हो सकती है।

यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। घमौरियां सबसे ज्यादा सीने, पीठ, चेहरे और हाथों पर निकलती है। घमौरियां निकलने पर धूप में जाने से परेशानी और दिक्कत बढ़ती है। ऐसे में अगर आप भी घमौरियों से परेशान हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घमौरियों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कूल बाथ
घमौरियों से शरीर का बचाव करने के लिए आप कूल बाथ ले सकते हैं। यह आपकी त्वचा को राहत देगा। साथ ही कूल बाथ लेने से रोम छिद्र खुल जाएंगे और हीट रैश में आराम मिलेगा।

डिटॉक्स ड्रिंक्स
इसके साथ ही गर्मियों में घमौरियों की समस्या से बचने के लिए अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि नींबू पानी आपकी बॉडी के लिए एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक हो सकता है। यह शरीर को साफ करने के साथ विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। वहीं नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

कॉटन कपड़े
गर्मियों में घमौरियों की समस्या से बचने के लिए कॉटन कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि इस कपड़े में पसीना सोखने के गुण पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में पॉलिस्टर, रेयॉन, सिंथेटिक और जॉर्जेट आदि फैब्रिक पहनने से बचना चाहिए।

शहद
बता दें कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना शहद का सेवन करने के साथ ही इसको स्किन पर अप्लाई करती हैं, तो घमौरियों में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन में होने वाली जलन को दूर करता है।

नारियल तेल
अगर आप भी घमौरियां होने से परेशान हो गए हैं, तो रात में सोने से पहले आप वर्जिन नारियल का तेल लगाएं। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हीट रैशेज को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन की स्थिति को सुधारने में मदद करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440