हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन की कई मुसीबतों को दूर करने में मदद मिलती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। देवों के देव महादेव के अवतार हैं हनुमान जी। ऐसा कहा जाता है की इस धरती पर सिर्फ हनुमान जी ही विराजमान हैं। बजरंगबली को प्रसन्न करने और उनका चिंतन करने के लिए कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जिसे तुलसीदास द्वारा लिखा गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन की कई मुसीबतों को दूर करने में मदद मिलती है। इससे परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है।

कब और कैसे करें?
हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार या शनिवार के दिन करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं, इस चालीसा का रोज पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। हनुमान चालीसा को सुबह या शाम के समय लाल रंग के आसान पर बैठकर पढ़ सकते हैं। हनुमान चालीसा को सात बार पढ़ने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

डर और नकारात्मकता भगाएं
हनुमान चालीसा में दोहा है की ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवै महावीर जब नाम सुनावै’। डर और भय से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इस चालीसा का रोजाना पाठ करने से घर की नकारात्मक उर्जा भी खत्म होने लगती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

सुख-समृद्धि पाएं
हनुमान चालीसा का सात बार रोजाना पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इससे आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने और मनोकामनाओं को पूर्ण करने में भी मदद मिलती है। वहीं, हनुमान चालीसा के पाठ से कारोबार में उन्नति करने के भी योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में तबाही की बाढ़: 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता, 8 से ज्यादा मौतें

बुद्धिमता बढ़ाएं
नौकरी पेशा लोगों और छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने पर याद करने की क्षमता में सुधार होता है। इसलिए बुद्धिमान और गुणवान बनने के लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440