हल्द्वानी में जीत दर्ज करने को सपा प्रत्याशी शुएब ने झोंकी ताकत, किया डोर-टू-डोर प्रचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुऐब अहमद ने पूरी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर शुएब अहमद स्वयं डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों से सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी पार्टी कार्यकर्ता पूरी संजीदगी के साथ इस बार के चुनाव में अपना सर्वस्व झोंकने के लिये कमर कस चुके हैं।

कार्यकर्ता की टीम क्षेत्रों में जाकर-जाकर लोगों से सपा प्रत्याशी शुएब अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उनकी मुस्लिम व सिख मतदाताओं में विशेष पकड़ देखी जा रही है। जनसमस्याओं को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं और निराकरण के लिए सपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   २८ मार्च २०२४ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद ने आज गफूरबस्ती, फर्नीचर लाइन, चोरगलिया रोड समेत कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच क्षेत्र की अनदेखी को उजागर किया। कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने जनता के साथ छलावा किया है। महंगाई सातवें आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यही हाल पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में भी रहा। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश में बारी-बारी राज किया, लेकिन यहां के लोगों के बजाय खुद के बारे में सोचा। जिसके चलते आज पलायन के चलते पहाड़ पूरी तरह खाली हो गए हैं। उन्होंने जनता से आगामी 14 फरवरी को सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440