आज़ दिनांक ५ नवम्बर शनि वार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २० गते शनि वार कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि सायं ६/१० तक उपरान्त त्रयोदशी आज़ शनि प्रदोष है । सूर्याेदय ६/३३ बजे सूर्यास्त ५/१७ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० से १२/२८ बजे तक।

राशि फल
मेष राशि मनोयोग से कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। रोजगार में स्थायित्व के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ हो सकता है।
वृष राशि कुछ नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी धैर्य व सावधानी बरतें। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि व्यापार में लाभ होगा। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि अचानक धन लाभ होगा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यर्थ विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें।
कन्या राशि रुका हुआ। धन मिलेगा राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। मानसिक तनाव हो सकता है।
तुला राशि स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में पदोन्नति के योग बन सकतें हैं। शत्रु पक्ष से तनाव हो सकता है।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। साथ ही रुका हुआ धन मिलेगा। आज़ अचानक धन लाभ हो सकता है।
मकर राशि मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। संकल्पित कार्य पूर्ण होंगे। धैर्य बनाए रखें। धनार्जन के नये अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सन्तान पक्ष से विशेष खुशियां मिलेगी।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। रोजगार में पदोन्नति या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है।
प्रस्तुति : डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440