जन औषधि केंद्रों में आज जनमानस को उपलब्ध हो रही है सस्ती व अच्छी क्वालिटी की दवायें: बेला तोलिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी जन औषधि परिवार हल्द्वानी द्वारा जन औषधि मित्र सम्मेलन का मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि डॉ महेंद्र राणा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। यह सम्मेलन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में 213 जन औषधि केंद्र चल रहे है, इन केन्द्रों से आम जन को सस्ती व अच्छी क्वालिटी की दवाईयां उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जन औषधि केन्द्रों के सफल संचालन में उत्तराखंड प्रदेश 13वें स्थान पर है, सरकार का प्रयास में लगी हुई है कि आगामी समय में प्रदेश प्रथम तीन स्थानों पर हो।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जन औषधि की दवाइयों की विशेषताओं में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जन औषधि प्रबुद्ध प्रमाण पत्र और जन औषधि मित्र प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें -   संस्कृत को मिलेगा नया संबल: उत्तराखंड सरकार बनाएगी संस्कृत आयोग, 10 अगस्त तक मांगे सुझाव

इस अवसर पर डॉ गरिमा, डॉ रुपाली वर्मा, डॉ कुमुद उपाध्याय, डॉ धीरज बिष्ट, संदीप सिंह, कविता देवदारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश कविदयाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा: अवैध संबंध और ब्लैकमेल बना दो साधुओं की हत्या की वजह
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440